आज दिनांक 17-11-2025 (सोमवार) को महाविद्यालय के सभागार में NSS इकाई द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने प्रभावी विचारों व सशक्त अभिव्यक्ति से सभी का मन मोह लिया।
प्रतिभागियों ने झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर “झारखंड राज्य की निर्माण की यात्रा ” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति शैली, भाषा ज्ञान तथा तर्क शक्ति को निर्णायक मंडल ने सराहा। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन Prof. Pooja साहू द्वारा सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से किया गया।
निर्णायक मंडल द्वारा Chiranjit Barman को प्रथम, Nelen Bobonga को द्वितीय एवं Shankar Haiburu को तृतीय विजेता के रूप में घोषणा की गई तथा उन्हें प्राचार्य महोदय द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में अत्यंत सहायक होती हैं। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय Dr. Bhushan Kumar Singh, HOD Prof. Pinky kumari, Exam Controller Dr. Basanti kalundia, Prof. Mukul Munda(NSS Co-ordinator), Dr. Murari Lal Baidh उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन Prof. Anand Shastri ने दिया ।



