आज दिनांक 07-11-25 (शुक्रवार ) को जी.सी .जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा के सभागार में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकगण, शिक्षेक्तरगण एवं विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। पूरे सभागार में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को जागृत करना था।
‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत का रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में किया था। इसे उनकी प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल किया गया था। यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बना। 24 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकृति दी गई।



