आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को जी सी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा में स्किल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर एवं सम्मेलन कक्ष एवं 50KW सोलर पावर यूनिट एवं अतिथि कक्ष का उद्घाटन पूर्व सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र श्रीमती गीता कोड़ा के कर कमल द्वारा किया गया। सभी गणमान्य द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ पटेल जी को पुष्प अर्पित कर याद किया।
साथ ही आज के दिन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य की सेवानिवृत्ति भी हुई जिसके लिए उन्हें महाविद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा नए शिक्षक श्री डॉक्टर भूषण प्रसाद कुमार सिंह को प्रभार दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में कोल्हन विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं के प्राचार्य एवं पीजी डिपार्मेंट के विभिन्न संकायों के विभागों के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय में अलग-अलग कॉलेज के शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






