Gyan Chand Jain Commerce College

जी.सी. जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चाईबासा, 27 सितम्बर 2025:
छात्रों के लिए सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जी.सी. जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा में शनिवार को एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रैगिंग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और छात्रों को सम्मानजनक तथा सहयोगात्मक माहौल बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह जी ने किया कहा, कि प्रत्येक छात्र को शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। हमारा कॉलेज रैगिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाता है।”

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में NSS Co- ordinator “दारा सिंह गुप्ता ” जी ने कहा
रैगिंग किसी भी नए छात्र या छात्रा के साथ डर, अपमान या उत्पीड़न पैदा करने वाली क्रिया है। इसमें शारीरिक, मानसिक, मौखिक, भावनात्मक और यहां तक कि ऑनलाइन उत्पीड़न भी शामिल है , एवं डॉ मुरारी लाल वैध ने कहा रैगिंग का शिकार छात्र अक्सर तनाव, अवसाद और भय का सामना करते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और करियर पर बुरा असर पड़ता है तथा कॉलेज का वातावरण असुरक्षित हो जाता है।
इस अवसर पर प्रोफेसर मुकुल मुंडा जी ने छात्रों को यूजीसी दिशानिर्देशों और रैगिंग से जुड़ी कानूनी कार्रवाइयों की जानकारी दी और छात्रों को किसी भी प्रकार की रैगिंग की घटना को तुरंत शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा कॉलेज परिसर को रैगिंग-मुक्त बनाए रखने और आपसी सम्मान व सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना

इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर पूजा साहू के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर शास्त्री ने किया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं अन्य सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की l

 

Scroll to Top