जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा की बीकॉम सेमेस्टर 2 की छात्रा ने घाटशिला महाविद्यालय, घाटशिला द्वारा 8-9दिसम्बर 2025 में आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (M/W) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में बेस्ट डिफेंडर का खिताब हासिल किया। इस प्रतियोगिता में टाटा कॉलेज की टीम ने महिला एवं पुरुष वर्ग की उपविजेता रही। जी सी जैन कॉमर्स कॉलेज की छात्राओं ने महिला वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जी सी जैन कॉमर्स कॉलेज के खेल प्रभरी प्रो मुकुल मुंडा बताया कि अभ्यास के लिए बहुत कम समय के बावजूद छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा।
प्राचार्य डॉ भूषण कुमार सिंह बच्चों को उनके सराहनीय प्रयास के लिए शाहाबाशी देते हुए और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




