Gyan Chand Jain Commerce College

युवाओं में स्वास्थ और खेल भावना को बढ़ाने के लिए मेजर ध्यान चंद जयंती

जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा में युवाओं में स्वास्थ और खेल भावना को बढ़ाने के लिए मेजर ध्यान चंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सौ मीटर दौड़ और गोला फेंक (शॉट पुट ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में :-
लक्ष्मी सवैया(बीकॉम सेम 3), अनीता पूर्ति (बीकॉम सेम 3) और आशा बनरा(बीकॉम सेम 2) ने प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः प्राप्त किया।
बालक वर्ग में:-
रनय सवैया (बीकॉम सेम 2), जितेन दौरायबुरू ( बीकॉम सेम 2)और विशाल अलडा(बीकॉम सेम 3) ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः प्राप्त किया।
गोला फेक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में:- भूमिका सिंकू, आलोवती देवगम, लक्ष्मी सवैया ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः प्राप्त किया।

बालक वर्ग में :-
स्नेहिल सुंदर दास, बीरेंद्र , जगन्नाथ सिंकू ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Scroll to Top