Gyan Chand Jain Commerce College

कॉलेज के सभागार में करियर काउंसलिंग आयोजित किया गया।

आज दिनांक 08/11/2025 शनिवार को जी सी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा के सभागार में करियर काउंसलिंग आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन से आए मोबाइलाइजेशन ऑफिसर श्री संजय कुमार सिंह जी ने विद्यार्थियों को बताया कि बदलते प्रतिस्पर्धा के दौर में खुदके कौशल को लगातार बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने नियोक्ता/जॉब और आकांक्षी विद्यार्थियों के बीच के दूरी को दूर करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की ऐप TSF CII MCC (Model career Centre) के बारे बताया और विद्यार्थियों ऐप का लाभ लेने हेतु ऐप में पंजीयन किया।
यह ऐप के माध्यम से आकांक्षी युवा अपने कौशल योग्य जॉब्स की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

 

Scroll to Top